‘बादशाह भैया जैसा होता है’, नन्ही मरियम ने अखिलेश यादव को सुनाया शेर, 2027 में सीएम बनने की दुआ

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के विकास नगर स्थित कैरियर कॉन्वेंट कॉलेज की नर्सरी की छात्रा, 5 वर्षीया मरियम हाशमी आज चर्चा का केंद्र बनी रहीं। मरियम ने अपने परिजनों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नन्ही मरियम की मासूमियत और उनके राजनीतिक लगाव ने सपा मुख्यालय में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

दुआ और जज्बा

मुलाकात के दौरान मरियम ने अल्लाह से दुआ मांगी कि अखिलेश यादव साल 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। मरियम का कहना था कि “भैया (अखिलेश यादव) रक्षाबंधन या ईद पर मिलें न मिलें, लेकिन उनकी सरकार जरूर बननी चाहिए।” नन्ही छात्रा ने अखिलेश यादव के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए एक शेर भी पढ़ा “मैं नहीं जानती कि बादशाह कैसा होता है, बादशाह भैया जैसा होता है।”

अखिलेश यादव ने दिया आशीर्वाद

सपा प्रमुख ने मरियम की मासूमियत और उसके शब्दों की सराहना की। उन्होंने मरियम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मरियम के साथ उनके दादा हाजी अब्दुल्ला, नानी रुकैया बानो, मां तरन्नुम हाशमी और पिता मोहम्मद अशफाक भी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने इस भेंट की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का यह निस्वार्थ प्रेम और विश्वास ही उन्हें समाज के बेहतर भविष्य के लिए काम करने की ऊर्जा देता है।

Also Read: 200 करोड़ की GST चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, अहमदाबाद से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.