Bareilly News: थाना किला पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी महिला को किया गिरफ्तार
Bareilly News: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस द्वारा वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना किला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वारंटी महिला अभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी (नगर द्वितीय) के पर्यवेक्षण और थाना किला प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। माननीय न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्ष संख्या-02, बरेली) द्वारा वाद संख्या 645/26 (एनसीआर संख्या 69/12, धारा 323/506 भादवि) से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
इसी क्रम में थाना किला पुलिस ने नियमानुसार दबिश देकर वारंटी महिला हुसना (पत्नी चुन्ना मियाँ उर्फ नन्हें, निवासी- गुलाब नगर, थाना किला, जनपद बरेली, उम्र करीब 48 वर्ष) को उसके आवास से हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: Bareilly News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

