श्रावस्ती में अवैध मेडिकल और क्लीनिकों की भरमार, सीमावर्ती इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत-नेपाल सीमा से सटे श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड में अवैध मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इन अवैध क्लीनिकों और दुकानों पर न तो कोई लाइसेंस है और न ही डॉक्टर सही योग्यता रखते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

सिरसिया के हर चौराहे और गांव में “बंगाली डॉक्टर” के नाम से कई झोलाछाप डॉक्टर मिल जाएंगे, जो हर बीमारी के इलाज की गारंटी देते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई बाहरी हैं, जो बंगाल या अन्य जगहों से आकर यहां क्लीनिक चला रहे हैं, लेकिन इनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

हेमपुर तराई, राजपुर मोड़, बेचुआ, ताल बघौड़ा और सिरसिया जैसे प्रमुख चौराहों पर ऐसे अवैध क्लीनिक आसानी से देखे जा सकते हैं। पिछले कुछ सालों में सीमावर्ती इलाकों में बाहरी लोगों की आबादी काफी बढ़ी है, जिनका सत्यापन होना बहुत जरूरी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अवैध क्लीनिकों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, तभी क्षेत्र के लोगों को सही इलाज मिल पाएगा। इस स्थिति पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन को जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

रिपोर्ट: माता प्रसाद वर्मा

 

Also Read: Shravasti News: नए एसपी ने संभाला कार्यभार, पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने का किया वादा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.