‘जाति का चश्मा पहनकर UP की व्यवस्था को उल्टा-पुल्टा करने में लगे हैं’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary vs Akhilesh Yadav: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश की राजनीति और PDA फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जाति का चश्मा पहनकर उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को उल्टा-पुल्टा करने की कोशिश की जा रही है।

जयंत चौधरी ने कहा कि राजनीति में प्रतीकों की अपनी अहमियत होती है और किसी को अपनी राजनीति को कोई नाम देने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव का दिया हुआ नाम भी स्थिर नहीं है और उनकी राजनीति भी स्थिर नहीं है।

‘किसी का नाम नहीं लिया, फिर भी बात समझ आ गई’

अखिलेश यादव की टिप्पणी पर जवाब देते हुए Jayant Chaudhary ने कहा, “जैसे वो कहते हैं कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया, ऐसे ही मैंने भी किसी का नाम नहीं लिया।” उन्होंने कहा कि कोई इतनी आसानी से उनका अपमान नहीं कर सकता और वह अपनी इज्जत अपने हाथ में लेकर चलते हैं।

अपराध की घटनाओं को लेकर जयंत ने कहा कि अपराध निश्चित तौर पर गलत है, लेकिन किसी मामले में जिस तरह की शब्दावली इस्तेमाल की जाती है, उससे मुद्दे को उलझाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

अंकित बालियान के परिवार को लेकर बोले जयंत

हरियाणवी गायक अंकित बालियान (Ankit Baliyan) की हत्या का जिक्र करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि उनका परिवार RLD का परिवार है। उन्होंने बताया कि घटना के पहले दिन ही पार्टी के विधायक ने अंकित के पिता से उनकी बात कराई थी और पार्टी लगातार अधिकारियों के संपर्क में है।

जयंत (Jayant Chaudhary) ने कहा कि वह जल्द अंकित के परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि परिवार की चिंताओं और उनकी बात को मुख्यमंत्री के सामने रखने के लिए वह लखनऊ पहुंचे हैं। उनका कहना है कि जांच जल्द पूरी होनी चाहिए और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Akhilesh Yadav के PDA फॉर्मूले पर भी निशाना

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले (PDA Politics) पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे पारंपरिक वोट बैंक से अलग दूसरे लोगों को जोड़ने का संदेश देने के लिए बनाया गया था। लेकिन सवाल यह है कि जो लोग पहले समाजवादी पार्टी के साथ रहे, उन्हें कितना सम्मान मिला।

पुराने RLD-SP गठबंधन पर जयंत ने कहा कि गठबंधन आपसी हित और सम्मान के आधार पर चलता है। दोनों दलों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के जिम्मेदार नेताओं की मौजूदा टिप्पणियां यह दिखाती हैं कि गठबंधन के दौरान RLD को लेकर उनके मन में किस तरह के विचार थे।

Jayant Chaudhary ने साफ किया कि RLD किसी एक बयान के जवाब में राजनीति नहीं कर रही है। उन्होंने पार्टी को उत्तर प्रदेश में लंबे समय से सक्रिय संगठन बताते हुए कहा कि गांव-गांव और जिलों में उसके कार्यकर्ता हैं और पार्टी NDA के साथ मिलकर काम कर रही है।

Also Read: लखनऊ में जयंत चौधरी का भव्य स्वागत, बीके शुक्ला ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.