‘इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें, सलवार पहनकर न भागें’, बाबा रामदेव पर बृजभूषण का तंज

Baba Ramdev Protest: कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस बार रामदेव को आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए और आंदोलन से पीछे नहीं हटना चाहिए।

बृजभूषण ने व्यंग्य करते हुए कहा कि रामदेव को इस बार सिंदूर, टिकुली और सलवार पहनकर आंदोलन नहीं करना चाहिए, बल्कि “मर्द की तरह” आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की शुरुआत स्वदेशी के नाम पर हुई थी, इसलिए उनका आंदोलन करना जरूरी है।

नकली घी और खाद्य पदार्थों पर भी साधा निशाना

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पांच ब्लॉक से आए 1000 से अधिक मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी दौरान उन्होंने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों पर यूपी सरकार की कार्रवाई को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि देश में नकली तेल, नकली घी और दूसरे मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार की ओर से कुछ खाद्य पदार्थों पर लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को इसके लिए धन्यवाद देना चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि कार्रवाई में इतनी देर क्यों हुई।

दूध की खपत को लेकर भी बोले बृजभूषण

Brij Bhushan Sharan Singh ने दूध की खपत और उत्पादन को लेकर सामने आई रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जितना दूध पैदा होता है, उससे कई गुना ज्यादा खपत बताई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले 20 वर्षों से मिलावटी खाद्य पदार्थों के मुद्दे को उठाते रहे हैं, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया।

Also Read: बृजभूषण शरण सिंह को देख मदरसे के बच्चों ने लगाए ‘शेर आया’ शेर आया’ के नारे, वीडियो वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.