Lucknow News: प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, निमंत्रण पत्र में अपर्णा-अखिलेश समेत मुलायम परिवार के कई नाम शामिल
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी विचारधारा के दिग्गज नेता रहे Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री Aparna Yadav के पति Prateek Yadav की तेरहवीं (त्रयोदशी संस्कार) आज, 25 मई को संपन्न हो रही है।
38 वर्षीय प्रतीक यादव का बीते 13 मई को अचानक निधन हो गया था, जिससे परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी।
तेरहवीं के अवसर पर सामने आए श्राद्ध/निमंत्रण पत्र को लेकर खासा चर्चा है। इस कार्ड में Akhilesh Yadav का नाम भी शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के समय अपर्णा यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कार्ड में केवल अपर्णा यादव और उनकी बेटियों के नाम थे, जिसके बाद परिवार और राजनीति से जुड़ी कई अटकलें लगाई जा रही थीं।

तेरहवीं के कार्ड में दिखी परिवार की एकजुटता
इस बार तेरहवीं के निमंत्रण पत्र में अपर्णा यादव के साथ-साथ Dimple Yadav, Shivpal Singh Yadav और मुलायम परिवार के अन्य प्रमुख सदस्यों के नाम ‘दर्शनाभिलाषी’ और ‘विनीत’ के रूप में दर्ज हैं।
इसे मुलायम परिवार की एकजुटता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
फिर चर्चा में ‘सैफई परंपरा’
प्रतीक यादव की तेरहवीं के साथ ही Saifai की पुरानी परंपरा भी एक बार फिर चर्चा में है। सैफई गांव में वर्षों पहले यह सहमति बनी थी कि किसी के निधन पर तेरहवीं का भोज नहीं किया जाएगा, ताकि गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
जब मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था, तब अखिलेश यादव ने भी इस परंपरा का पालन करते हुए तेरहवीं का भोज नहीं रखा था और 11वें दिन शुद्धि, हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।
लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
प्रतीक यादव के निधन के बाद लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा और त्रयोदशी संस्कार का आयोजन किया जा रहा है।
शहर में इसके लिए होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं और परिवार की ओर से शुभचिंतकों से आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

