‘द कपिल शर्मा शो’ फेम राजीव ठाकुर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से सदमे में परिवार
Mumbai News: कॉमेडियन और अभिनेता राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और साथी कलाकार कृष्णा अभिषेक ने की। पिता के निधन से राजीव और उनका परिवार गहरे सदमे में है।
राजीव ठाकुर और कृष्णा अभिषेक को इंदौर में एक कार्यक्रम में साथ परफॉर्म करना था।
कृष्णा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि इंदौर के लिए रवाना होने के दौरान उन्हें राजीव के पिता के निधन की जानकारी मिली।
कृष्णा ने कहा कि यह पूरी इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद खबर है। उन्होंने बताया कि राजीव के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इंदौर का शो फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है और इसे बाद की किसी तारीख पर आयोजित किया जाएगा।
जिन दर्शकों ने टिकट खरीदे हैं, उनके लिए शो को री-शेड्यूल किया जाएगा।

कॉमेडी से बनाई खास पहचान
राजीव ठाकुर ने पंजाबी थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3’ से पहचान मिली।
इसके बाद वह ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों का हिस्सा रहे।
राजीव ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय के लिए उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान मिली है।
पिता के निधन की खबर के बाद उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री के साथी इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

