जयपुर में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में फंसे
Jaipur News: जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है।
जिला कलेक्टर संदेश नायक ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।
सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।
Also Read: पत्नी पति से ज्यादा कमाती है तो नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, कोर्ट का बड़ा फैसला

