Gaurav-Akanksha Divorce: ‘लॉकअप 2’ में खुलासा… आकांक्षा ने बताया क्यों टूट रहा है गौरव खन्ना से रिश्ता

Entertainment News: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

यह खुलासा रियलिटी शो लॉकअप 2 के प्रीमियर एपिसोड में हुआ, जहां आकांक्षा ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि वह और गौरव आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं।

शो के दौरान एक बातचीत में आकांक्षा ने अपने फैसले के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी होने के कारण वह अपनी ज़िंदगी को खुलकर एंजॉय नहीं कर पाईं।

आकांक्षा ने बताया कि उनकी शादी 24 साल की उम्र में हो गई थी और उस वक्त वह खुद को समझने और अपनी आज़ादी को महसूस करने का समय नहीं दे सकीं। अब वह अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं।

शो में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के सवाल पर आकांक्षा ने साफ कहा कि फिलहाल वह किसी नए रिश्ते के बारे में नहीं सोच रहीं।

उन्होंने कहा, “एक अच्छे रिश्ते में 10 साल बिताने के बाद अब मेरे पास खुद को एक्सप्लोर करने का वक्त है। मैं अपनी आज़ादी का आनंद लेना चाहती हूं।”

Gaurav Khanna Akansha Divorce

2016 में हुई थी शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी। साल 2025 में जब गौरव बिग बॉस 19 का हिस्सा बने थे, तब भी आकांक्षा उन्हें खुलकर सपोर्ट करती नजर आई थीं। ऐसे में दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया।

एक साल से अलग रह रहे थे दोनों

आकांक्षा ने यह भी बताया कि वह और गौरव पिछले करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि यह फैसला किसी झगड़े या कड़वाहट की वजह से नहीं लिया गया।

आकांक्षा के मुताबिक, “हमने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में यह समझ आया कि हम एक-दूसरे के लिए कंपैटिबल नहीं हैं। हम दोनों को ज़िंदगी से अलग-अलग चीजें चाहिए।”

आकांक्षा ने कहा कि दोनों ने सम्मान और समझदारी के साथ तलाक लेने का फैसला किया है, ताकि आगे की ज़िंदगी बिना किसी तनाव के आगे बढ़ाई जा सके।

Also Read: पेमेंट मांगने पर धमकी का आरोप, ‘लापता लेडीज’ अभिनेता सत्येंद्र सोनी के समर्थन में AICWA, FIR की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.