पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ में भूचाल, सगाई के 4 महीने बाद अलगाव की चर्चा तेज
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
हालिया दिनों में आकृति अग्रवाल की सोशल मीडिया गतिविधियों ने इन अटकलों को हवा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इंस्टाग्राम से पृथ्वी शॉ के साथ की तस्वीरें हटाने के साथ-साथ सगाई की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
इसके अलावा, दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की बात भी सामने आई है, जिसे फैंस रिश्ते में खटास के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें धोखे और झूठ से जुड़े गंभीर आरोप लिखे होने का दावा किया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि यह स्टोरी कुछ घंटों बाद हटा ली गई। हालांकि, इस स्टोरी की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
वह तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ से अभिनय में कदम रख चुकी हैं और यूट्यूब पर व्लॉग व लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो भी साझा करती हैं।
सगाई से पहले पृथ्वी और आकृति को कई मौकों पर साथ देखा गया था।
फिलहाल, दोनों की ओर से बयान न आने तक यह पूरा मामला अटकलों तक सीमित माना जा रहा है।
Also Read: नहीं सुधरी तकनीकी खामी तो टीम इंडिया को ऐसे ही हरवाते रहेंगे रवि बिश्नोई!
Get real time updates directly on you device, subscribe now.