Bareilly News: गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर गिरफ्तार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवरनियां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक गौकशी गैंग और दूसरा लूट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

30 अगस्त को दर्ज हुआ था गैंगस्टर का मामला

पुलिस जानकारी के अनुसार, देवरनियां क्षेत्र में सक्रिय शातिर गौकश गैंग (D-288/26) के 8 अभियुक्तों (चाँद बाबू उर्फ चन्ना आदि) पर मु.अ.सं. 354/2026 और शातिर लुटेरा गैंग (D-295/26) के 3 अभियुक्तों (अनिल मौर्य आदि) पर मु.अ.सं. 355/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। गत रात करीब 2 बजे थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जीत सिंह और कांस्टेबल कुलवंत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुनाहट्टू स्थित उनके ठिकानों पर दबिश दी और दोनों वांछितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किया गया चाँद बाबू उर्फ चन्ना (उम्र 35 वर्ष) और अनिल मौर्य (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम गुनाहट्टू, थाना देवरनियां, बरेली का लंबा आपराधिक इतिहास है। चाँद बाबू के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब (6) गंभीर मामले दर्ज हैं। जबकि अनिल मौर्य के खिलाफ देवरनियां और भोजीपुरा थानों में लूट/छीनाझपटी (309 BNS), आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: 25 लाख की फिरौती, 8 साल के बच्चे की हत्या, बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.