साकेत कोर्ट में दो कैदी आपस में भिड़े, एक की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के साकेत कोर्ट में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कोर्ट के लॉकअप में पेशी के लिए लाए गए दो कैदी आपस में भिड़ गए, जिसमें एक कैदी की मौत हो गई।

जेल नंबर 8 से पेशी पर लाए गए अमन नामक कैदी पर उसके ही साथी कैदी जितेंद्र ने हमला कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह झड़प साकेत कोर्ट के लॉकअप के खारजा नंबर 5 में हुई। मृतक अमन, जो गोविंदपुरी का रहने वाला था, उस पर 2017 में दर्ज एक हत्या के प्रयास (FIR नंबर 250/2017, धारा 307/34 IPC) का मामला चल रहा था। जांच में सामने आया है कि अमन और जितेंद्र के बीच पहले से दुश्मनी थी। साल 2024 में जब दोनों जेल से बाहर थे, तब अमन ने कथित तौर पर जितेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था। माना जा रहा है कि उसी रंजिश में जितेंद्र ने कोर्ट लॉकअप में अमन से बदला लिया।

Also Read: Bahraich: करंट लगने से युवक की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी, परिवार में छाया मातम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.