UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए 2800+ नौकरियां, ऐसे करें एप्लाई
UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के बागपत, मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बिजनौर समेत कई जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक महिला उम्मीदवार अपने जिले के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने की पात्र होंगी।
किन जिलों में कितनी भर्ती और आखिरी तारीख?
- आगरा: 386 पद – 20 जुलाई 2026
- फर्रुखाबाद: 292 पद – 20 जुलाई 2026
- बागपत: 261 पद – 16 जुलाई 2026
- बिजनौर: 260 पद – 15 जुलाई 2026
- कानपुर नगर: 259 पद – 15 जुलाई 2026
- प्रतापगढ़: 250 पद – 28 जुलाई 2026
- अलीगढ़: 237 पद – 20 जुलाई 2026
- मुरादाबाद: 207 पद – 23 जुलाई 2026
- वाराणसी: 187 पद – 31 जुलाई 2026
- मेरठ: 180 पद – 17 जुलाई 2026
- कन्नौज: 125 पद – 16 जुलाई 2026
- भदोही: 108 पद – 25 जुलाई 2026
- ललितपुर: 75 पद – 9 जुलाई 2026
कुल रिक्तियां: 2,827 पद
UP Anganwadi Bharti 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी का उसी जिले का निवासी होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रही हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए ऐसे करें एप्लाई
आवेदन के लिए सबसे पहले upanganwadibharti.in पोर्टल पर जाएं। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और यदि लागू हो तो ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Also Read: NEET-JEE सिस्टम बदलने की तैयारी! 12वीं बोर्ड के नंबरों से भी मिल सकता है कॉलेज में दाखिला

