UP Board की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से, जारी हुआ Time-Table, नोट करें तिथियां
UP Board Exam Date Sheet 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी। यानी दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं इसी अवधि में आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति में परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। नोटिस में बताया गया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी। विषयवार और तिथिवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया गया है।
5 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
UP Board की परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र अब अपनी तैयारी घोषित कार्यक्रम के अनुसार कर सकते हैं। परीक्षा की शुरुआत 5 फरवरी से होगी, जबकि अंतिम परीक्षा 24 फरवरी 2027 को समाप्त होगी। बोर्ड ने विस्तृत टाइम टेबल भी जारी किया है, जिसमें अलग-अलग विषयों की परीक्षा तिथियां दी गई हैं।
छात्रों को सलाह है कि वे अपनी कक्षा के अनुसार विषयवार डेटशीट देख लें और परीक्षा की तैयारी के लिए उसी के हिसाब से योजना बनाएं। पूरी डेटशीट नीचे दिए गए आधिकारिक पीडीएफ में देखी जा सकती है।
UP Board Exam Date Sheet 2027
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की विषयवार समय-सारणी के लिए नीचे संलग्न तस्वीर देखें।




Also Read: NEET UG Counselling 2026: आज से स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें पूरा शेड्यूल

