UP Budget 2025: CM योगी ने बजट पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पढ़िए प्वाइंट टू प्वाइंट क्या कुछ कहा?
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 2025 के बजट की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार के विभिन्न कदमों का विवरण दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश का लगातार नौंवा बजट है और इसे ऐतिहासिक रूप से महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह वर्ष हमारे लिए विशेष है, क्योंकि यह भारतीय संविधान के लागू होने और उत्तर प्रदेश की स्थापना का अमृत महोत्सव वर्ष है।”
मुख्य ऐलान:
- नौकरी के अवसर: मुख्यमंत्री ने 92,000 युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया।
- स्मार्ट सिटी: राज्य में 58 नई स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
- एक्सप्रेसवे निर्माण: उत्तर प्रदेश में चार नए एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है, जिनसे प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोग भी लाभान्वित होंगे।
- बाबा साहेब अंबेडकर स्मारक: लखनऊ में बाबा साहेब अंबेडकर के लिए स्मारक केंद्र बनाने का भी ऐलान किया गया।
पिछले बजट की थीम: योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उनके द्वारा पेश किए गए पिछले सभी बजट की अपनी अलग-अलग थीम रही है, जो विभिन्न क्षेत्रों पर केंद्रित थी। 2017 से लेकर 2024 तक हर बजट का एक निश्चित उद्देश्य था, जिसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया था।
आर्थिक स्थिति और निवेश: सीएम योगी ने राज्य की राजकोषीय स्थिति को लेकर भी जानकारी दी। प्रदेश का राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.97 प्रतिशत है, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित 3.5 प्रतिशत की सीमा से कम है। नीति आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश को फ्रंट रनर राज्य की श्रेणी में रखा गया है।
CM योगी ने कहा विगत 8 वर्षों में प्रदेश को लगभग 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं। इस दौरान 60 लाख नौकरियों के अवसर सृजित हुए हैं।
विभिन्न क्षेत्रों के लिए बजट प्रावधान:
- शिक्षा क्षेत्र: 1,06,360 करोड़ रुपये।
- कृषि क्षेत्र: 89,353 करोड़ रुपये।
- चिकित्सा क्षेत्र: 50,550 करोड़ रुपये।
- समाज कल्याण: 35,863 करोड़ रुपये।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: लखनऊ में AI सिटी की स्थापना।
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास: चार नए एक्सप्रेसवे, प्रयागराज में दो नए पुल और गांवों में उत्सव भवन निर्माण की योजना के तहत रोजगार सृजन की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ के इस बजट में “वंचित को वरीयता” और “महिला, गरीब, और युवा कल्याण” पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Also Read: UP Budget 2025: वित्त मंत्री ने अपराध नियंत्रण का दिया ब्योरा, बोले- प्रदेश में लाए सुशासन

