Thomson ने भारत में लॉन्च किया 43 इंच का QLED TV, JioTele OS पर चलने वाला पहला स्मार्ट टीवी

Sandesh Wahak Digital Desk : Thomson ने भारतीय बाजार में एक नया 43 इंच का QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। यह टीवी Jio के नए स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम JioTele OS पर काम करने वाला पहला स्मार्ट टीवी है। कंपनी ने इसे 20,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया है, जो इसे बजट-फ्रेंडली बनाता है। इस टीवी में QLED डिस्प्ले, बिल्ट-इन फीचर्स और इंटिग्रेटेड OTT ऐप्स जैसे कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है कीमत?

Thomson का यह QLED स्मार्ट टीवी 18,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे 21 फरवरी से Flipkart पर सेल के लिए रखा है। इसके साथ ही, कंपनी ने कुछ खास लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं। खरीदारों को 3 महीने के लिए JioHotstar और JioSaavn का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही, Swiggy पर 150 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दिया जाएगा।

Thomson QLED TV (43TJQ0012) के खास फीचर्स

  • QLED डिस्प्ले: 43 इंच के QLED डिस्प्ले के साथ यह टीवी 1.1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट देता है।
  • HDR सपोर्ट: इसमें HDR फीचर और डॉल्वी डिजिटल प्लस का सपोर्ट मिलता है।
  • बेजललेस डिजाइन: टीवी का डिजाइन बेजललेस है और इसमें अलॉय स्टैंड दिया गया है।
  • ऑडियो: 40W डॉल्वी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर के साथ बेहतरीन साउंड क्वालिटी।
  • कनेक्टिविटी: डुअल बैंड Wi-Fi और वॉइस असिस्टेंट वाले रिमोट का सपोर्ट।
  • स्टोरेज: 2GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज।
  • OTT ऐप्स: Netflix, JioHotstar, YouTube, Amazon Prime Video जैसे लोकप्रिय ऐप्स पहले से इंस्टॉल।
  • लाइव टीवी: 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स फ्री में उपलब्ध।

क्यों है खास?

यह टीवी JioTele OS पर चलने वाला पहला स्मार्ट टीवी है, जो भारतीय यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें भारतीय कंटेंट और ऐप्स को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, इसकी कीमत और फीचर्स इसे बजट के साथ-साथ परफॉर्मेंस का भी बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.