UP Cabinet: 25 लाख युवाओं को मिलेगा फ्री टैबलेट, MBBS इंटर्न्स का भत्ता भी दोगुने से ज्यादा
UP Cabinet Decision: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में युवाओं और मेडिकल इंटर्न्स से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना (Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana) के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इन टैबलेट को पात्र युवाओं को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य छात्रों और प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ना और उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ी ऑनलाइन सुविधाओं तक बेहतर पहुंच देना है।
25 लाख युवाओं को मिलेगा डिजिटल सपोर्ट
Free Tablet Scheme के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और ITI समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले पात्र युवाओं को टैबलेट दिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
सरकार के मुताबिक, टैबलेट मिलने से युवाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण, सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं, रोजगार तथा स्वरोजगार से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
MBBS इंटर्न्स को अब 25 हजार रुपये महीना
UP Cabinet ने MBBS इंटर्न्स के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। उनका मासिक भत्ता 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। यानी इंटर्न्स के भत्ते में 13 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण से जुड़े युवाओं को डिजिटल और आर्थिक दोनों स्तरों पर मदद मिलेगी।
Also Read: UP में 60 साल की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में अब फ्री सफर, कैबिनेट ने दी मंजूरी

