राहुल के ‘हिजाब’ वाले पुराने Video की BJP ने दिलाई याद, मनुस्मृति पर घेरते हुए बोला- ये कैसा पैमाना?
Rahul Gandhi Manusmriti Statment: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर सियासी घमासान जारी है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो शेयर कर उन पर निशाना साधा है। बीजेपी ने उनके पुराने बयान को महिला की पसंद और हिजाब के मुद्दे से जोड़ते हुए ‘पाखंड’ का आरोप लगाया।
बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए वीडियो में राहुल गांधी से एक कार्यक्रम के दौरान हिजाब पहनने को लेकर सवाल पूछा गया था। जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर कोई महिला हिजाब (Hijab), अबाया या कोई दूसरा पहनावा चुनना चाहती है तो यह उसकी अपनी पसंद है और उसे इसकी अनुमति मिलनी चाहिए।
देखें वीडियो…
BJP ने Rahul Gandhi पर लगाए दोहरे मापदंड के आरोप
राहुल गांधी के इस पुराने बयान पर बीजेपी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बात मनुस्मृति (Manusmriti) और हिंदू महिलाओं की आती है तो राहुल गांधी पितृसत्ता के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन हिजाब और अबाया के मामले में इसे ‘पसंद की स्वतंत्रता’ बताते हैं।
बीजेपी ने पूछा कि अगर महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) ही लक्ष्य है, तो क्या हर महिला के लिए एक जैसा पैमाना नहीं होना चाहिए?
मनुस्मृति पर क्या बोले थे Rahul Gandhi?
दरअसल, 22 अगस्त 2026 को पुणे के AISSMS कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने महिलाओं की स्वतंत्रता पर बात करते हुए मनुस्मृति (Manusmriti) का हवाला दिया था।
उन्होंने कहा था कि महिलाओं को सिर्फ मां, पत्नी या बेटी की पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। राहुल गांधी ने महिलाओं की स्वतंत्रता और अपनी पहचान के लिए खुद खड़े होने की बात कही थी।
अब इसी बयान के बीच BJP ने उनका पुराना हिजाब वाला वीडियो सामने रखकर राहुल गांधी पर सियासी हमला तेज कर दिया है।
Also Read: पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव! 2027 कि तैयारी शुरू

