यूपी कांग्रेस में संगठन का विस्तार, पूर्व पुलिस अधिकारियों समेत कई नेताओं ने थामा हाथ
UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़े लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, संविधान और जनहित के मुद्दों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने की बात कही गई।
कार्यक्रम में एआईसीसी एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहे। शाज अहमद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में फैज अहमद, शफीक अहमद, हिमांशु चौरसिया, अमन चौरसिया, यश शर्मा, बासु सिंह, विवेक यादव, राजन द्विवेदी, शशांक सिन्हा, मुशफिक मुमताज, साहिल उस्मान, अमित साहू और अपूर्व वर्धन ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
पूर्व पुलिस अधिकारियों ने भी ज्वाइन की पार्टी
सदस्यता लेने वालों में प्रयागराज के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक लाल धारी भारती भी शामिल रहे। इसके अलावा लखनऊ के सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार और ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने भी कांग्रेस का दामन थामा।
संभल के वरिष्ठ प्रबंधक और सेवानिवृत्त टीआर सिंह एडवोकेट, पूर्व बसपा कार्यकर्ता अनिल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कालू यादव और रामपुर के मिलक के पूर्व बसपा प्रभारी एवं साहित्यकार अमित रामपुरी भी पार्टी में शामिल हुए।
कांग्रेस ने बताया राजनीतिक बदलाव का संकेत
कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों का पार्टी से जुड़ना उत्तर प्रदेश में बदलाव का संकेत है। नेताओं के मुताबिक, नए सदस्यों के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और न्याय, सौहार्द तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को नई ताकत मिलेगी।
Also Read: राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, अगले 1 हफ्ते तक चलाएगी घर-घर अभियान

