UP Crime News: बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने ग्राम गुलड़िया मकरंदपुर रोड पर नदी की पुलिया के पास एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 12 बोर की एक नाजायज बंदूक और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अभियुक्त की गिरफ्तारी

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में मौजूद है।

इसी सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम ने अभियुक्त राजेश पुत्र छेदालाल, निवासी ग्राम गुलड़िया मकरंदपुर, को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष है।

बरामदगी का विवरण

-01 नाजायज बंदूक (12 बोर)

-02 जिंदा कारतूस (12 बोर)

आपको बता दें कि पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 221/25 अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

-प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार, थाना फतेहगंज पूर्वी

-उप निरीक्षक मौ0 मारूफ

-उप निरीक्षक यूटी श्री बालकिशोर

-हेड कांस्टेबल 387 मौ0 इजहार खाँ

Also Read: Bareilly News: खुद को पुलिस अफसर बताकर रचाई शादी, अब दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर हुआ गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.