UP News: तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

UP News: यूपी के हरदोई जिले में रूपापुर-पाली मार्ग पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

एक्सीडेंट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले लेकर चली गई थी. हादसे में दमकल गाडी में सवार दमकल स्टेशन के प्रभारी को भी चोट आयी है.

वहीं, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया है. और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, पाली थाना क्षेत्र में हरपालपुर क्षेत्र का कनत्थू खेड़ा गांव निवासी युवक हिमा सिंह अपने एक साथी के साथ रूपापुर से पाली की ओर जा रहा था.

तभी चीनी मिल के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी बहुत ही तेज गति में थी. जो बाइक को घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर तक ले गई. घटना से आसपास मौजूद लोग सहम गए और चीख पुकार मच गई.

एक्सीडेंट के बाद दोनों बाइक चालकों को आनन-फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भेजा गया. जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

वहीं, दुर्घटना में फायर ब्रिगेड की गाड़ी में मौजूद सवायजपुर फायर स्टेशन के प्रभारी चौहान गौतम को भी चोटें आईं हैं. जबकि अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए.

एक्सीडेंट में बाइक के परखच्चे उड़ गए. जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और हादसे को लेकर जांच पड़ताल की.

सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि पाली रूपापुर मार्ग पर अग्निशमन की गाड़ी और एक मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट हो गया था. जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई. पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है. इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: UP News: CM योगी का सख्त आदेश, अब यूपी के हर चौराहों पर लगेगी मिलावटखोरों की तस्वीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.