UP Scholarship 2026: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरा तरीका

UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए समाज कल्याण विभाग ने यूपी स्कॉलरशिप का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है।

कक्षा 10 और 12 के नवीनीकरण वाले छात्रों के लिए आवेदन और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त है। वहीं, कक्षा 9 और 11 के नए छात्रों को 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण का मौका मिलेगा।

दशमोत्तर छात्रों के लिए सितंबर से आवेदन

कक्षा 12 के बाद ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, ITI और दूसरे पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति का आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा। नवीनीकरण वाले छात्र 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि नए विद्यार्थियों के लिए अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in पर करना होगा। योजना में OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी है। आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट संबंधित स्कूल, कॉलेज या संस्थान में जमा करना होगा।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

योजना का लाभ सामान्य, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। आवेदन के लिए आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, फोटो, पिछली मार्कशीट और आधार कार्ड/पैन कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए बैंक खाता छात्र के नाम पर होना और आधार से लिंक होना जरूरी है। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.