UP Teacher Cashless Yojana: शिक्षकों के Health Card बनने शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया
UP Teacher Cashless Yojana 2026: उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में शुरू की गई UP Teacher Cashless Yojana 2026 के तहत अब शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने का रास्ता खुल गया है। योजना के अंतर्गत हेल्थ कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके जरिए शिक्षक और उनके आश्रित परिवार के सदस्य सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के इलाज करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना राज्य सरकार की उन प्रमुख योजनाओं में शामिल है, जिनका उद्देश्य शिक्षकों को इलाज के खर्च की चिंता से राहत देना है। लंबे समय से शिक्षकों की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को लागू किया है।
अब उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 5 जून 2026 को जारी आदेश के बाद UP Teacher Cashless Yojana 2026 के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया SACHIS पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी और बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षक इसका लाभ उठा सकेंगे।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
योजना के लिए आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा।
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- आवेदन में दर्ज सभी जानकारी आधार कार्ड के अनुसार होनी चाहिए।
- नाम, जन्मतिथि और पता गलत होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
- OTP सत्यापन के बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
UP Teacher Cashless Yojana 2026 में ऐसे करें Online Apply
शिक्षक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Aadhaar Linked Mobile Number दर्ज करें।
- OTP Verification पूरा करें।
- विभाग, विद्यालय और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- नवीनतम फोटो अपलोड करें।
- सभी विवरण जांचकर आवेदन सबमिट करें।
परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा लाभ
इस योजना की खास बात यह है कि केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि उनके पात्र आश्रित परिवार के सदस्य भी इसका लाभ उठा सकेंगे। आवेदन के दौरान परिवार के सदस्यों को जोड़ने का विकल्प दिया गया है। इससे पूरे परिवार को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
Approval के बाद करना होगा E-KYC
आवेदन जमा होने के बाद पहले BEO और फिर BSA स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद लाभार्थी को SMS भेजा जाएगा। इसके बाद E-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
E-KYC के लिए Ayushman App या संबंधित पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। आधार OTP और लाइव फोटो सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Health Card Download कैसे करें?
E-KYC सफल होने के बाद UP Teacher Cashless Yojana 2026 Health Card जनरेट हो जाएगा। इसके बाद लाभार्थी कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं। यही कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाएगा।
Also Read: UP में ग्रामीण मकान निर्माण के नियम बदलेंगे, पंचायत से लेनी होगी मंजूरी

