UP: भीड़ हिंसा पर योगी की कड़क चेतावनी – 24 घंटे में गिरफ्तारी, अब कोर्ट में होगी कड़ी पैरवी

Sandesh Wahak Digital Desk: रायबरेली में चोरी की अफवाह के बाद भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई दलित युवक हरिओम बाल्मीकि की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और सशक्तिकरण का भरोसा दिलाया है। शनिवार शाम मृतक की पत्नी संगीता बाल्मीकि ने मुख्यमंत्री आवास में अपने पिता छोटे लाल और बेटी अन्यना के साथ मुलाकात की।

संगीता बाल्मीकि ने मुलाकात के बाद कहा—”बाबा सिर्फ आप ही हैं जो दलितों की रक्षा कर सकते हैं। हम सरकार और पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं और न्याय मिलने का पूरा विश्वास है।”

परिवार को मिली सरकारी मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार की बातें संवेदनशीलता के साथ सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि:

  • परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर दिया जाएगा।
  • संगीता बाल्मीकि को उनके कार्यस्थल पर स्थायी नौकरी दी जाएगी।
  • परिवार को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि घटना के 24 घंटे के अंदर सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा:

“दलित, वंचित और शोषितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीड़ित परिवार के आंसू की हर बूंद का हिसाब लिया जाएगा। अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अदालत में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

संगीता बाल्मीकि ने जताया आभार

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संगीता बाल्मीकि ने कहा—

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर स्तर पर हमारी मदद की है। हमें न्याय पर पूरा भरोसा है। बाबा ही दलितों की सच्ची रक्षा कर रहे हैं।”

Also Read: रूसी हमलों के बीच जेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, बोले- दुनिया का ध्यान भटकने पर रूस करता है हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.