SBI ग्राहकों के लिए चेतावनी, इस तारीख को 45 मिनट बंद रहेगी UPI सर्विस, नहीं होगा लेनदेन
SBI UPI Down: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं और रोजमर्रा के भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। बैंक ने कुछ समय के लिए UPI सेवा अस्थायी रूप से बंद रखने की जानकारी दी है।
SBI के मुताबिक, यह रुकावट 4 सितंबर 2026 को तय रखरखाव (Maintenance) कार्य के कारण होगी। इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI के जरिए पेमेंट या लेनदेन नहीं कर सकेंगे।
45 मिनट बंद रहेगी UPI सर्विस
SBI ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि 4 सितंबर की रात 12:30 बजे से 1:15 बजे तक उसकी UPI सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। यानी कुल 45 मिनट तक UPI लेनदेन प्रभावित रहेगा।
बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे इस निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी डिजिटल पेमेंट की योजना बनाएं।
SBI ने इस अस्थायी रुकावट के दौरान UPI Lite को एक विकल्प बताया है। UPI Lite के जरिए कम राशि के ट्रांजेक्शन (Transaction) किए जा सकते हैं और इसके लिए हर बार UPI PIN की जरूरत नहीं होती।
SBI के अनुसार, UPI Lite में ₹1,000 तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है, जबकि अधिकतम UPI Lite बैलेंस ₹5,000 रखा जा सकता है।
SBI UPI की ट्रांजेक्शन लिमिट भी जानें
SBI की सामान्य UPI ट्रांजेक्शन लिमिट (UPI Transaction Limit) की बात करें तो बैंक के मुताबिक P2P (Person to Person) के तहत एक दिन में 20 लोगों को लेनदेन की अनुमति है। P2M (Person to Merchant) ट्रांजेक्शन लागू दैनिक सीमा के तहत होते हैं।
सामान्य UPI लेनदेन की स्टैंडर्ड लिमिट ₹1 लाख है। वहीं बीमा और कैपिटल मार्केट से जुड़े कुछ लेनदेन की सीमा ₹2 लाख तक हो सकती है। IPO- ASBA, Retail Direct Scheme, टैक्स भुगतान, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे चुनिंदा मामलों में यह सीमा ₹5 लाख तक हो सकती है।
Also Read: स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना भी होगा UPI Payment, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay

