Varanasi News: मंदिर की ज़मीन पर कब्ज़े की कोशिश, पुजारी को दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी
Varanasi News: जिले में दबंगों की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि अब आम लोगों के साथ-साथ साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं। शिवपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी को दबंग भू-माफिओं ने जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।

पीड़ित पुजारी ने बताया
बीते 10 वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहे पुजारी राम नारायण गिरी को कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन पर कब्ज़ा करने के इरादे से धमकाया। पुजारी का आरोप है कि अशोक सिंह नाम के व्यक्ति ने न सिर्फ़ उन्हें मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी दी, बल्कि मंदिर को बुलडोज़र से गिरवाने की चेतावनी भी दी।
पीड़ित पुजारी ने इस घटना की लिखित तहरीर पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक
Also Read: Barabanki News: 14 बंदरों की मौत से हड़कंप, जहर देने की आशंका, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

