Varanasi News: ‘SIR प्रक्रिया पर आपत्ति कांग्रेस की पुरानी आदत’, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का विपक्ष पर बड़ा हमला

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

पाठक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12 राज्यों में SIR के माध्यम से फेक मतदाताओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, तो इसमें विपक्ष को आपत्ति क्यों है?

उन्होंने कहा — “कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों का यह पुराना स्वभाव है कि अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप मढ़ देते हैं।

संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना ही कांग्रेस और उसके गठबंधन का स्थायी काम बन गया है।”

लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार का दावा

बृजेश पाठक ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज यूपी में निवेश, विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

“सपा और दहशत एक-दूसरे के पूरक”

सपा पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा — “समाजवादी पार्टी और दहशत एक-दूसरे के पूरक हैं। सपा शासन में लोकतंत्र की हत्या होती थी।

कन्नौज में उपचुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार को नामांकन तक नहीं करने दिया गया था।”

AIMIM और मुस्लिम समुदाय पर बयान

AIMIM नेता शौकत अली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार की हर योजना में मुस्लिम समुदाय भी समान रूप से लाभान्वित हो रहा है।

उन्होंने कहा, “हमने अब्दुल को सम्मान दिया है क्योंकि भाजपा की योजनाएं सबके लिए हैं — सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।”

बिहार चुनाव पर बोले पाठक

बिहार चुनाव को लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि अब राहुल गांधी के पोस्टर पर महागठबंधन को वोट नहीं मिलने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगा।

उन्होंने कहा — “मोदीजी सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ जन-जन तक पहुंचे हैं। आज पूरा देश उनके नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है।”

रिपोर्ट- एम.एम. पाठक

Also Read: सीतापुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दावा, बोले- बिहार में होने वाला है बड़ा बदलाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.