Varanasi News: टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा, सारंगनाथ मंदिर में हुई आरती

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। देशभर में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर उत्साह के साथ-साथ विरोध की भी आवाजें उठ रही हैं।

हालांकि, वाराणसी में माहौल बिल्कुल अलग है — यहां क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सारंगनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

क्रिकेट प्रेमियों ने बाबा सारंगनाथ की आरती उतारी, हवन किया और भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ मंदिर परिसर गूंज उठा।

आयोजन में शामिल लोगों ने इस मैच को प्रतीकात्मक रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर पार्ट टू’ नाम दिया।

‘मैदान पर होगा जवाब’ – क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रिया

सारंगनाथ मंदिर में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने कहा,

“पहलगाम हमले में जिन निर्दोष लोगों की जान गई, उनका जवाब मैदान में मिलेगा। आज का मैच सिर्फ खेल नहीं, बल्कि देश की भावनाओं का प्रतीक है।”

गंगा तट पर भी दिखी श्रद्धा और जुनून

इसके अलावा, कुछ स्थानों पर गंगा आरती के साथ भी भारतीय टीम की सफलता के लिए विशेष पूजन किया गया।

बनारस के कई युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने यह संदेश देने की कोशिश की कि चाहे मैदान कहीं भी हो, लेकिन काशी की धरती से भारत को ऊर्जा जरूर मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला ऐसे समय में हो रहा है जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश में गहरा आक्रोश है।

सोशल मीडिया पर इस मैच के बहिष्कार की मांग भी उठ रही है, लेकिन दूसरी ओर एक बड़ा तबका खेल को देश की गरिमा से जोड़ते हुए भारतीय टीम की जीत की कामना कर रहा है।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: Jaunpur News: डबल मर्डर से इलाके में दहशत, घर लौट रहे दो भाइयों को बदमाशों ने मारी गोली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.