Varanasi News: ‘हम वनवासी राम के अनुयायी हैं…’, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का बीजेपी पर कड़ा प्रहार

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में महागठबंधन को लेकर उठ रहे सवालों पर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद (चंदौली) वीरेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और शुरू से तय था कि बिहार में नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि “NDA का कुनबा अब घबराया हुआ है और बिहार में हम ही सरकार बनाएंगे।”

Varanasi News

उन्होंने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावनाओं पर कहा — “गरीब समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है। मुकेश सहनी बिंद समाज के उभरते सितारे हैं और अगर ऐसा प्रस्ताव आता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अखिलेश यादव को ‘श्रीराम विरोधी’ कहे जाने पर सांसद ने पलटवार करते हुए कहा —

“राम को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। एक वो राम हैं जिन्होंने माता सीता को त्याग दिया था — वो बीजेपी के अनुयायियों के राम हैं। लेकिन हम वनवासी राम के अनुयायी हैं, जो गरीबों और वंचितों के साथ रहते हैं।”

स्वामी प्रसाद मौर्य के लक्ष्मी पूजन वाले बयान पर उन्होंने कहा कि किसी धर्म पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए, संभवतः वे बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं।

वाराणसी मेट्रो परियोजना पर सवाल उठाते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा — “यह जो हिण्डोला बनाया जा रहा है, इससे बनारस का भला नहीं होगा।

इसकी लागत का फायदा सिर्फ गुजरात के ठेकेदारों को मिल सकता है। बनारस को तब फायदा होगा जब वास्तव में मेट्रो चलेगी।”

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी गरीब समाज को जागरूक करने वाले हर कार्य को रोकती है।

वे मिर्जापुर में आयोजित मंगल बियार परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, जिसे प्रशासन ने विधिक नियमों का हवाला देकर निरस्त कर दिया।

रिपोर्ट — एम. एम. पाठक

Also Read: Kushinagar News: जयपुर से बिहार जा रही लग्जरी बस पलटी, 27 यात्री गंभीर रूप से घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.