Bareilly News: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर विदुषी यादव ने संवारी आर्थिक स्थिति

Bareilly News: जनपद बरेली में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार स्थापित कर रही हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत चांदपुर नगरीया, विकासखंड आलमपुर जाफराबाद निवासी विदुषी यादव की कहानी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल है। विदुषी यादव भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, जिसमें कुल 11 सदस्य हैं।

विदुषी यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला। समूह के माध्यम से प्राप्त सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) की सहायता का उपयोग करते हुए उन्होंने ब्यूटी पार्लर एवं हैंडीक्राफ्ट का कार्य शुरू किया।

उन्होंने बताया कि मेहनत और लगन के साथ कार्य को आगे बढ़ाने से आज उनके व्यवसाय में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में उन्हें अपने कार्य से लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उनमें आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत हुआ है।

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर विदुषी यादव ने संवारी आर्थिक स्थिति

विदुषी यादव अब स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उनका कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिला और आर्थिक गतिविधि शुरू करने में सहायता प्राप्त हुई।

विदुषी यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मिली सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.