Indian Cricketers Most Expensive Car: किस प्लेयर के पास है सबसे महंगी कार? देखें लिस्ट
Most Expensive Car: भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों को महंगी कारों का भी शौक है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान हार्दिक, विराट कोहली और धोनी के नाम शामिल हैं.

तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि किस क्रिकेटर के पास सबसे महंगी कार है.
1- रोहित शर्मा

Lamborghini Urus (Rs. 4.8 Cr): IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके पास से महंगी कार है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास Lamborghini Urus है, जिसकी कीमत 4.18 से लेकर 4.57 करोड़ रुपये है. इसमें 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है.
जो 656.88 bhp और 850 Nm का टॉर्क देता है, जिससे यह कार 0 से 100 की रफ़्तार मात्र 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है. इस कार की टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा है.
2- रवींद्र जडेजा

Rolls Royce Wraith (Rs. 5 Cr): ऑलराउंडर प्लेयर रवींद्र जडेजा के पास कई कार हैं, उनमे सबसे महंगी कार है Rolls Royce Wraith, जिसकी कीमत 5 करोड़ के करीब है.
रेथ में 6.6-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन है और यह 624 बीएचपी की शक्ति और 870 एनएम का टॉर्क पैदा कर सकता है. यह केवल 4.5 सेकंड में 0 से 100 तक जा सकती है.
3- हार्दिक पांड्या

Rolls Royce Phantom (Rs. 9.50 Cr): मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के पास जो सबसे महंगी कार है, वो है Rolls Royce Phantom, इसकी कीमत 9.50 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) के आस पास है. भारतीय क्रिकेटर्स में उनके पास सबसे महंगी कार है.
4- विराट कोहली

Bentley Continental GT (Rs. 4.04 Cr): कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शामिल हैं, उनके पास सबसे महंगी कार है. बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, जिसकी कीमत 4.4 करोड़ रुपये है.
ये एक 4-सीटर कूप है, जो 3993 सीसी से लेकर 5998 सीसी तक के इंजन विकल्पों के साथ आती है. बेंटले के अलावा, कोहली के पास ऑडी आर8 एलएमएक्स, ऑडी क्यू8 और ऑडी आरएस 5 जैसी कई अन्य लक्जरी कारें हैं.
5- केएल राहुल

Aston Martin DB11 (Rs. 4.2 Cr): दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे केएल राहुल के पास सबसे महंगी कार 4.2 करोड़ रुपये की कीमत वाली एस्टन मार्टिन DB11 है.
इस खूबसूरत कार में 5.2-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 मोटर है, जो 630 बीएचपी की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देता है, जो 3.7 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है.
6- श्रेयस अय्यर

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पास सबसे महंगी कार Lamborghini Huracan EVO है, इसकी कीमत 3.73 करोड़ रुपये है.
7- एमएस धोनी

एमएस धोनी के पास सबसे महंगी कार 3.57 करोड़ रुपये वाली Ferrari 599 GTO है. धोनी को कार के आलावा बाइक का भी बहुत शौक है. इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास सबसे महंगी कार Mercedes Maybach S560 है, इसकी कीमत 2.11 करोड़ रुपये के आस-पास है.
इसके आलावा ऋषभ पंत के पास सबसे महंगी कार Audi A8 है, इसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है. जबकि अक्षर पटेल के पास सबसे महंगी कार Land Rover Discovery है, जिसकी कीमत 99.90 लाख से लेकर 1.32 करोड़ रुपये के बीच है.
वहीं, शुभमन गिल के पास सबसे महंगी कार Range Rover Velar है. इसकी कीमत 92 लाख रुपये है.
Also Read: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अब महिला क्रिकेट में ‘मर्दों’ की नो-एंट्री

