टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट के पीछे की असली वजह बताई
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: 12 मई 2025-भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह तारीख लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
इसी दिन टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। खास बात यह रही कि उस समय यह चर्चा जोरों पर थी कि विराट आगामी इंग्लैंड दौरे पर एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे।
ऐसे में उनके रिटायरमेंट के फैसले ने फैंस और क्रिकेट जगत को चौंका दिया।
संन्यास के बाद से ही यह सवाल लगातार उठता रहा कि विराट कोहली ने रेड-बॉल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला आखिर क्यों लिया। अब खुद विराट ने इस पर खुलकर बात की है और अपने फैसले के पीछे की सच्चाई सामने रखी है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आधिकारिक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा कि वह ऐसे माहौल में नहीं रहना चाहते थे, जहां उन्हें बार-बार खुद को साबित करने की जरूरत महसूस हो।
विराट ने कहा, “मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मुझे लगता है कि मैं जिस माहौल में हूं, वहां कुछ योगदान दे सकता हूं और आसपास के लोग भी ऐसा महसूस करते हैं, तो मैं वहां रहूंगा।

लेकिन अगर मुझे यह महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी अहमियत और काबिलियत बार-बार साबित करनी पड़ेगी, तो मैं ऐसे माहौल में नहीं रहना चाहता।”
विराट कोहली ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Border-Gavaskar Trophy 2024-25 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। यह सीरीज उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद निराशाजनक रही।
9 पारियों में वह केवल 190 रन ही बना सके। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में लगाए गए शतक को छोड़ दिया जाए, तो बाकी आठ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 90 रन निकले।
मई 2025 में भारतीय टेस्ट क्रिकेट को महज पांच दिनों के भीतर दो बड़े झटके लगे। 7 मई 2025 को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और फैंस इस फैसले से उबर भी नहीं पाए थे कि 12 मई को विराट कोहली ने भी रेड-बॉल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया।
इन दोनों दिग्गजों के संन्यास के साथ ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक युग के अंत की चर्चा तेज हो गई है, जबकि विराट के खुलासे ने उनके फैसले को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.