अफजल और बुरहान पर आंसू बहाने वाले स्मित पर चुप क्यों, सुधांशु त्रिवेदी ने गांधी परिवार की चुप्पी पर बोला हमला
Sandesh Wahak Digital Desk: फ्लाईदुबई विमान के पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी का मामला अब भारतीय राजनीति के केंद्र में आ गया है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और गांधी परिवार के कथित दोहरे रवैये पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि बुरहान वानी और याकूब मेमन जैसे मुद्दों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने वाला गांधी परिवार कैप्टन स्मित मछार की जांबाजी पर खामोश क्यों है?
खरगे और जयराम रमेश ने की कैप्टन की तारीफ
बीजेपी के हमलों के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कैप्टन स्मित मछार की वीरता की सराहना की है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा कि जब कॉकपिट में हमला हुआ, तब कैप्टन स्मित और उनके क्रू ने अद्भुत सूझबूझ का परिचय देते हुए लगभग 180 यात्रियों की जान बचाई और हमलावरों की साजिश को नाकाम कर दिया। वहीं, जयराम रमेश ने भी कैप्टन स्मित के अदम्य साहस और त्वरित निर्णय क्षमता को पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बताया।
#WATCH | Delhi | BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "Today, we want to ask the Congress party directly: Why is there not a single word of praise coming from those who hailed Zakir Naik as a messiah of peace, described Afzal Guru as a victim of circumstance, called Burhan Wani a… pic.twitter.com/Xvp048mwZm
— ANI (@ANI) October 4, 2026
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जाकिर नाइक, अफजल गुरु, बुरहान वानी और बाटला हाउस एनकाउंटर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बात करने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेता (गांधी परिवार) कैप्टन स्मित मछार द्वारा दिखाई गई बहादुरी पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? 1 अक्टूबर को दिए बयान में मल्लिकार्जुन खरगे ने कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके माता-पिता को बधाई दी और कहा कि भारत को ऐसे बहादुर सपूतों पर गर्व है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ऐसे राष्ट्रीय गौरव के अवसरों पर भी चयनात्मक रवैया अपनाता है।
Also Read: सीट शेयरिंग से पहले सहयोगी दलों को अखिलेश यादव का संदेश, बोले- बात सीटों की नहीं, जीत की है

