बॉलीवुड का वो ‘अनलकी’ टाइटल, जिसके नाम से आईं 9 फिल्में, ऋषि कपूर भी हुए थे डिप्रेशन का शिकार

Bollywood News: बॉलीवुड में फिल्मों के नाम को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। इसी बीच एक ऐसा टाइटल भी रहा है, जिसे बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद खराब संयोग से जोड़ा जाता है।

यह टाइटल है ‘कर्ज’। पिछले चार दशकों में ‘कर्ज’ शब्द वाले 9 फिल्में रिलीज हुईं और कोई भी फिल्म हिट नहीं हो सकी।

सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘कर्ज’ 1980 में रिलीज हुई थी। इसमें ऋषि कपूर, टीना मुनीम और सिमी गरेवाल अहम भूमिकाओं में थे।

रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

हालांकि इसके गाने ‘ओम शांति ओम’ और ‘एक हसीना थी’ बेहद लोकप्रिय हुए और बाद में फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला।

फिल्म की असफलता का ऋषि कपूर पर गहरा असर पड़ा था। अपनी आत्मकथा में उन्होंने बताया था कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह गहरे अवसाद में चले गए थे और कैमरे का सामना करने से भी घबराने लगे थे।

Karz Movie Title

सुभाष घई ने भी बताया था कि फिल्म की असफलता के बाद ऋषि को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

‘कर्ज’ नाम वाली फिल्मों का भी नहीं चला जादू

इसके बाद ‘कर्ज: द बर्डन ऑफ ट्रुथ’, ‘कर्ज तेरे खून का’, ‘दूध का कर्ज’, ‘प्यार का कर्ज’, ‘कर्ज चुकाना है’, ‘महान कर्ज’, 2016 की ‘दूध का कर्ज’ और 2008 की ‘कर्ज्ज्ज’ जैसी फिल्में आईं।

रिपोर्टों के मुताबिक, इनमें से कोई भी फिल्म हिट नहीं हो सकी।

2008 में हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर की ‘कर्ज्ज्ज’ भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

करीब 24 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म की कमाई लगभग 16 करोड़ रुपये बताई गई।

इस तरह ‘कर्ज’ शब्द से जुड़ी फिल्मों की लगातार असफलता ने इसे बॉलीवुड के सबसे चर्चित ‘अनलकी’ फिल्म टाइटल में शामिल कर दिया।

हालांकि, इसे महज एक संयोग ही माना जा सकता है।

Also Read: Bollywood News: पापा गोविंदा के अफेयर की खबरों पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर हुईं नाराज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.