मोहम्मद रिजवान से क्यों छीनी गई कप्तानी? कोच के बयान ने सबको चौंकाया

Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 के फाइनल से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है।

30 मई को रावलपिंडी में खेले जाने वाले पहले मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन का बयान चर्चा में आ गया है।

इसकी वजह है सीनियर विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का टीम से बाहर होना।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जो स्क्वाड घोषित किया है, उसमें मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल नहीं है।

उनकी जगह 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज रोहेल नाजिर को मौका मिलने की संभावना है, जो इस सीरीज में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।

रिजवान का बाहर होना इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि पिछले साल ही उनसे वनडे टीम की कप्तानी छीनी गई थी।

कोच माइक हेसन ने बताई वजह

रिजवान को ड्रॉप किए जाने पर हेड कोच माइक हेसन ने कहा, “18 महीने बाद वर्ल्ड कप आने वाला है। सेलेक्शन पैनल का मानना है कि हमें सभी विकल्पों को आजमाना होगा। यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।”

Mohammad Rizwan

मोहम्मद रिजवान का हालिया वनडे प्रदर्शन भी उनके खिलाफ गया है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में तीन मैचों में वह सिर्फ 58 रन ही बना सके थे। वनडे क्रिकेट में उन्हें शतक लगाए 18 पारियां हो चुकी हैं।

उनकी आखिरी शतकीय पारी दिसंबर 2025 में ट्राई सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आई थी। इसके बाद उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर सिर्फ 61 रन रहा है।

कप्तानी से हटाने पर भी खुलासा

कप्तानी छीने जाने के सवाल पर माइक हेसन ने साफ कहा, “आप चीजों को दो नजरिए से देखते हैं—एक व्यक्तिगत आंकड़ों से और दूसरा टीम के प्रदर्शन से। हमें लगा कि टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए कप्तानी में बदलाव जरूरी है।”

कप्तान के तौर पर रिजवान का रिकॉर्ड

मोहम्मद रिजवान ने कुल 20 वनडे मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की, जिसमें टीम को 9 मुकाबलों में जीत और 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

यही आंकड़े भी चयनकर्ताओं के फैसले की एक बड़ी वजह माने जा रहे हैं।

अब सवाल यह है कि आने वाले समय में क्या मोहम्मद रिजवान वनडे टीम में वापसी कर पाएंगे या पाकिस्तान क्रिकेट में यह बदलाव लंबी रणनीति का हिस्सा है।

Also Read: IPL 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, इन 2 गलतियों की वजह से हारा गुजरात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.