‘मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं’, सलमान खान ने रीति तिवारी को दिखाई गलतियों की तस्वीर

Entertainment News: ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते रीति तिवारी के व्यवहार और उनके बयानों को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली।

वीकेंड का वार में सलमान खान ने रीति से उनके रवैये को लेकर बात की और उन्हें अपनी भाषा और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी।

सलमान खान ने रीति से कहा कि इस सप्ताह उनकी नाराजगी और असुरक्षा उनके व्यवहार में साफ नजर आई। उन्होंने बिना आवाज ऊंची किए रीति को उनके बयानों और व्यवहार के बारे में समझाया।

सलमान ने उदिति को लेकर रीति की टिप्पणी का भी जिक्र किया और उसे अनुचित बताया। उन्होंने काजी को लेकर रीति के रवैये पर भी सवाल उठाए।

सलमान ने कहा कि रीति के पिता मनोज तिवारी एक अभिनेता और गायक होने के साथ-साथ राजनेता भी हैं। ऐसे में राष्ट्रीय टेलीविजन पर उनके व्यवहार का असर उनके परिवार पर भी पड़ सकता है।

सलमान ने रीति को उनकी पारिवारिक पहचान की याद दिलाते हुए कहा, “आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो। आप डॉली बन गई हो इस घर में।”

Rhiti Tiwari

सलमान की इस टिप्पणी के बाद रीति अपने व्यवहार को लेकर गंभीर नजर आईं।

रीति ने मांगी माफी

सलमान खान की बातचीत के बाद रीति तिवारी ने अपने व्यवहार और भाषा के लिए माफी मांगी। उन्होंने उदिति और काजी से भी अपने बर्ताव को लेकर माफी मांगी।

रीति ने सलमान खान, बिग बॉस के घर के सदस्यों और दर्शकों से भी माफी मांगते हुए आगे अपने गुस्से और भाषा पर नियंत्रण रखने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगी।

अब शो में आगे रीति के व्यवहार में कितना बदलाव आता है, यह आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

Also Read: गुल्लू से ब्रेकअप पर गर्लफ्रेंड कायरा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- धोखे ने मुझे मजबूत बनाया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.