यूपी में 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मऊ और जौनपुर के सीडीओ बदले
Lucknow News: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी नवीनतम तबादला सूची के अनुसार जौनपुर और मऊ जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) समेत पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खनिकर्म और मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के शीर्ष अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
कई प्रमुख विभागों की कमान भी बदली
प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ध्रुव खांडिया का स्थानांतरण करते हुए उन्हें मऊ का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, मऊ के सीडीओ पद पर कार्यरत विवेक कुमार श्रीवास्तव को अब राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के रूप में नई तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त, लखीमपुर खीरी के अपर जिलाध्यक्ष (वित्त/राजस्व) रहे नरेंद्र बहादुर सिंह को पदोन्नत/स्थानांतरित करते हुए जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विभागीय स्तर पर किए गए प्रमुख बदलाव
अमित कुमार सिंह: निदेशक (पंचायती राज) से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ (PCDF)
प्रकाश बिंदु: प्रबंध निदेशक (PCDF) से सचिव, चिकित्सा शिक्षा
डॉ. उज्ज्वल कुमार: प्रबंध निदेशक (यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन) से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म
जे. रिभा: विशेष सचिव (भूतत्व एवं खनिकर्म) से प्रबंध निदेशक, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन
ध्रुव खांडिया: मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मऊ
नरेंद्र बहादुर सिंह: मुख्य विकास अधिकारी (CDO), जौनपुर
विवेक कुमार श्रीवास्तव: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
Also Read: कौन है यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा के पति अंबिका मिश्र, जानें राजनीति से क्यों रहते हैं दूर

