200 टन की विशाल बॉयलर पहुंचा वाराणसी, 308 पहियों वाले ट्रेलर को देखने उमड़ी लोगें की भीड़

Varanasi News: बेल्जियम से मंगाई गई बायो-पॉलिमर प्लांट की विशाल मशीन बुधवार को चंदौली से वाराणसी पहुंच गई। करीब 200 टन वजन वाले ‘वैक्यूम बी’ उपकरण को 308 पहियों वाले मल्टी-एक्सल ट्रेलर से लाया जा रहा है। इसे ओडिशा के पारादीप पोर्ट से लखीमपुर खीरी के कुंभी तक पहुंचाया जाना है।

यह मशीन बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (BCML) के लिए अहम है। कंपनी कुंभी में भारत का पहला बड़े पैमाने का इंटीग्रेटेड पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA) बायो-पॉलिमर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित कर रही है। मशीन के वाराणसी पहुंचते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग ट्रेलर के पीछे चलते और सेल्फी लेते नजर आए।

डाफी में दलदल में फंस गया था ट्रेलर

इससे पहले मंगलवार को विशाल उपकरण डाफी टोल प्लाजा के पास बनाए गए वैकल्पिक रास्ते पर दलदल में फंस गया था। इसे निकालने के लिए डबल इंजन हाइड्रा लगाया गया, लेकिन पहिए नहीं निकल सके। बाद में अतिरिक्त मशीनों और इंजीनियरों की मदद से इसे आगे बढ़ाने की तैयारी की गई।

भारी वजन से वैकल्पिक रास्ते की जमीन धंस गई थी। जेसीबी से रास्ता ठीक किया गया और गिट्टी बिछाई गई। बताया गया कि ऊपर लोहे की प्लेट डाली गई थी, लेकिन पर्याप्त रोलर नहीं चलाया गया था।

रोज 10 से 40 किमी का सफर

41 मीटर लंबा और 8.5 मीटर चौड़ा यह उपकरण समुद्री रास्ते से बेल्जियम से ओडिशा पहुंचा था। सड़क मार्ग से यह रोजाना करीब 10 से 40 किलोमीटर चलता है और प्रतिदिन 200 से 300 लीटर डीजल खर्च होता है।

Also Read: लखनऊ में सस्ता घर पाने का मौका, 9 लाख में 1BHK और 35 लाख में 2BHK फ्लैट 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.