लखनऊ के डीएवी कॉलेज में एआई पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Lucknow News: लखनऊ के दयानंद एंग्लो वैदिक डिग्री कॉलेज में नेचुरल टच वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “एआई युवा पीढ़ी की सोच पर प्रहार” रखा गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में प्रभावी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और तर्क करने की क्षमता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने पक्ष में तर्क और विरोध में विचार रखते हुए विषय को अलग-अलग नजरिए से समझाने की कोशिश की। आयोजन के जरिए छात्रों में तार्किक और आलोचनात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया।

निर्णायक मंडल ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन तर्कशक्ति, विषय की समझ और अभिव्यक्ति क्षमता के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में एपी सेन डिग्री कॉलेज, लखनऊ की प्रोफेसर उषा पाठक और डीएवी कॉलेज, लखनऊ की प्रोफेसर नीलिमा चौधरी व प्रोफेसर कल्याणी दीक्षित शामिल रहीं।

इन छात्रों ने हासिल किए स्थान

प्रतियोगिता में सभ्रांत सिंह ने प्रथम, सृष्टि सिंह ने द्वितीय और आरुषि शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्मृति और सचिव प्रदीप ने किया, जबकि मंच संचालन कुमारी तृषा ने किया। आयोजन में छात्रों ने एआई से जुड़े विषय पर खुलकर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किए।

Also Read: 200 टन की विशाल बॉयलर पहुंचा वाराणसी, 308 पहियों वाले ट्रेलर को देखने उमड़ी लोगें की भीड़ 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.