स्वतंत्रता दिवस पर UP Police के 670 जवान होंगे सम्मानित, मिलेगा DGP का सम्मान चिन्ह
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर UP Police महानिदेशक (DGP), उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह (badge of honor) से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान सेवा अभिलेख के आधार पर और शौर्य के आधार पर “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह”, “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” तथा सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर “प्रशंसा चिन्ह” के रूप में दिए जाएंगे।
UP Police मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न संवर्गों के अधिकारी-कर्मचारी इस बार पदक के लिए चयनित हुए हैं। इसमें आईपीएस, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और पीपीएस अफसर सहित अन्य रैंक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल रैंक के जवानों को भी “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह” मिलेगा।
इनमें एसटीएफ लखनऊ, मिर्जापुर, मऊ, लखनऊ, एटीएस आदि इकाइयों के कर्मी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सेवा अभिलेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शौर्यपूर्ण कार्य करने वाले कुल 670 पुलिसकर्मियों को DGP का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाएगा। सूची में सभी नाम जारी किये गये हैं।
DGP ने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।
Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर UP Police का होगा सम्मान, 12 को वीरता पदक और 81 को मिलेगा पुलिस पदक

