Bareilly News: लंबे समय से फरार चल रहे 8 गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार
Bareilly News: जनपद बरेली में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 28 जुलाई, 2026 को पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 8 गैर जमानती वारंटियों (NBW) को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/दक्षिणी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
फतेहगंज पूर्वी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपी न्यायिक मजिस्ट्रेट फरीदपुर की अदालत से जारी एनबीडब्ल्यू के मामले में वांछित थे। ये सभी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी दिनों से छिपकर रह रहे थे। पुलिस ने सटीक सूचना और घेराबंदी के जरिए भदपुरा निवासी कैलाश, गुलडिया मकरंदपुर निवासी महेंद्र पाल राठौर, गांगेपुरा निवासी रवि सिंह, भीकमपुर निवासी श्याम बिहारी, ऋषि पाल, सुरेश व प्रेमचंद तथा जिगनिया सादिक अली निवासी रामलड़ैते को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह, बाल किशोर, जितेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुरजीत सिंह सहित हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल सत्यवान, गौतम कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल जनेश्वर सिंह, रितिक पुनिया व राहुल शामिल रहे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, असिस्टेंट कोच ने दिया इस्तीफा

