बिहार के स्कूलों में अब शनिवार को होगा हाफ-डे, CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Bihar News: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे रहेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के असरगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग शनिवार को आधे दिन स्कूल चलाने की मांग कर रहे थे। विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी यह मुद्दा उठा था, जिसके बाद शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लिया गया है। अब सभी स्कूलों में टिफिन ब्रेक के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी।

212वें डिग्री कॉलेज का उद्घाटन 

मुख्यमंत्री ने असरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। अब तक 211 डिग्री कॉलेज शुरू किए जा चुके हैं और असरगंज में 212वें कॉलेज का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य के सभी बीएड कॉलेजों में भी डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे।

मुंगेर में सम्राट चौधरी

मॉडल स्कूल और खेल सुविधाओं पर भी फोकस

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े। इसी दिशा में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का विस्तार किया जा रहा है। पहले 551 केंद्रों पर यह पहल शुरू हुई थी, जबकि अब 10 नए स्कूल खुलने के बाद इनकी संख्या 561 हो गई है।

मुंगेर में सम्राट चौधरी

अपने गृह जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन किया, छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी और शिक्षकों से बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने हरपुर थाना के नए भवन का उद्घाटन कर निरीक्षण भी किया और स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर विकास कार्यों पर चर्चा की।

Also Read: Bareilly News: लंबे समय से फरार चल रहे 8 गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.