अलका लांबा ने केजरीवाल पर बोला तीखा हमला, BJP की बी-टीम बताया

Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के ऐलान के बाद, कांग्रेस ने उन पर तीखा हमला बोला है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने AAP को भाजपा की बी-टीम बताया और कहा कि दिल्ली में जनता ने उन्हें नकार दिया है, तो अब वे बिहार आकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।

दिल्ली में बर्बाद हो गए, अब बिहार की ओर देख रहे

शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंची अलका लांबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, वह (अरविंद केजरीवाल) भाजपा की बी-टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली में बर्बाद हो गए, वहां अपना चुनाव हार गए, और जब दिल्ली ने उन्हें नकार दिया है तो वे बिहार आकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। लांबा का यह बयान AAP और कांग्रेस के बीच इंडिया ब्लॉक से बाहर हुई तल्खी को दर्शाता है।

बिहार सरकार पर भी साधा निशाना

अलका लांबा ने इस दौरान बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बिहार में जबरदस्त अशांति है। जुलाई में होने वाला विधानसभा सत्र एनडीए सरकार का आखिरी सत्र होगा और बिहार में इंडी गठबंधन की वापसी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आज भी अन्याय और अत्याचार जारी है। लांबा ने नाबालिग दलित लड़कियों के साथ बलात्कार के अनसुने मामलों और पटना के एक अस्पताल के बाहर समय पर इलाज न मिलने के कारण 9 साल की दलित लड़की की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे और उन्हें जवाब देना होगा।

Also Read: UP: ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में अब ट्रिपल-सी अनिवार्य, नई सेवा नियमावली को मिली मंजूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.