Lucknow News: अवैध असलहों का सौदा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी की राजधानी में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में थाना कृष्णानगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो शौक के लिए अवैध पिस्टलों की खरीद-बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से तीन अवैध पिस्टल, तीन मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी जब्त की गई है।
गिरफ्तारी गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास, पारा रोड, लखनऊ से की गई। पकड़े गए युवक किशोर वय के छात्र हैं, जो लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे थे लेकिन चोरी-छिपे असलहों की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे।
पकड़े गए युवकों की पहचान
1. आयुष सिंह उर्फ वैभव, पुत्र स्व. संदीप कुमार सिंह
स्थायी पता: ग्राम इस्माइलपुर, थाना संदना, जनपद सीतापुर
वर्तमान पता: न्यू फरीदीपुर, रिंग रोड, दुबग्गा, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ
उम्र: 20 वर्ष
शिक्षा: इंटरमीडिएट
व्यवसाय: छात्र
2. निशांत पांडेय उर्फ नीशू, पुत्र राजेश कुमार पांडेय
स्थायी पता: ग्राम कल्याणमल, थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई
वर्तमान पता: 12/13 फरीदीपुर, निहाल मैरिज हॉल के पास, ठाकुरगंज, लखनऊ
उम्र: 19 वर्ष
शिक्षा: इंटरमीडिएट
व्यवसाय: छात्र
कैसे हुआ खुलासा
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में लगे हैं। इस सूचना पर पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निर्देश और डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल व एडीसीपी अमित कुमावत के नेतृत्व में एसीपी विकास कुमार पांडेय और थाना प्रभारी प्रद्युम्न कुमार सिंह की टीम ने कार्रवाई की। 28 जुलाई 2025 को जब दोनों आरोपी हथियार बेचने निकले थे, तब उपनिरीक्षक पंकज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
पूछताछ में क्या निकला सामने
पूछताछ में आरोपी निशांत ने बताया कि वह और आयुष 2015 से ग्रीनवे पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान से दोस्त हैं। दोनों ने मिलकर करीब एक हफ्ता पहले हुसड़िया चौराहे से ‘राज’ नामक व्यक्ति से अवैध पिस्टल खरीदी थी। वे इन्हें बेचने की फिराक में थे, लेकिन पकड़े गए।
घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक आयुष की भाभी के नाम रजिस्टर्ड है, लेकिन बाइक से जुड़े कोई दस्तावेज वह नहीं दिखा सके, जिस पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत वाहन सीज किया गया।

बरामद सामान
- 03 अवैध पिस्टल (.32 बोर)
- 05 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
- 03 मैगजीन
- 01 अपाचे मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर MD637DE51M2G09267)
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
आयुष सिंह पर एक मामला दर्ज:
मु.अ.सं. 358/2025, धारा 3/25, आर्म्स एक्ट, थाना कृष्णानगर, लखनऊ
निशांत पांडेय पर दो मामले दर्ज:
मु.अ.सं. 358/2025, धारा 3/25, आर्म्स एक्ट, थाना कृष्णानगर
मु.अ.सं. 151/2025, धारा 109(1)/3(5)/352, भा.दं.सं., थाना ठाकुरगंज
फिलहाल आगे की जांच जारी
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनका असलहा सप्लायर ‘राज’ कौन है और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।
Also Read:

