Mau News: संपूर्णानंद विवि के पूर्व कुलपति और पत्नी की मौत, ट्रेलर से भिड़ी इनोवा

Mau News: मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और नागपुर स्थित कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के मौजूदा वाइस चांसलर प्रो. हरेराम त्रिपाठी और उनकी पत्नी बादामी देवी की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार के एयरबैग खुलने के बावजूद दोनों की जान नहीं बच सकी।

सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार

पुलिस के मुताबिक हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास हुआ। इनोवा कार अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में घायल वैभव ने पुलिस को बताया कि वह प्रो. हरेराम त्रिपाठी और उनकी पत्नी को लेकर नागपुर से गोपालगंज लौट रहा था। यात्रा के दौरान उसे नींद आने लगी, जिस पर प्रो. त्रिपाठी ने खुद गाड़ी संभाल ली। इसी बीच बसारथपुर के पास कार सड़क किनारे पंचर खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

परिजनों में कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही गोपालगंज स्थित पैतृक गांव मीरगंज और नागपुर में मातम पसर गया। परिवार और शुभचिंतक गहरे सदमे में हैं। थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: Lakhimpur News: थैले में लाश लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा पिता, अवैध अस्पताल सील

Get real time updates directly on you device, subscribe now.