9 महीने बाद बंद होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’? अफवाहों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी की दुनिया में एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन।
एकता कपूर का यह शो TRP चार्ट में नंबर-1 बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 9 महीने बाद यह शो बंद किया जा सकता है।
इन अफवाहों पर अब मेकर्स और चैनल ने साफ बयान जारी किया है।
चैनल स्टार प्लस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट जारी कर कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को नए शो ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ से रिप्लेस किया जाएगा।
चैनल ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए साफ किया कि शो बंद नहीं हो रहा है और फिलहाल इसकी कोई एंड डेट तय नहीं की गई है।
चैनल के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि दर्शकों का फेवरेट शो आगे भी जारी रहेगा और फिलहाल इसे लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है।
शो से जुड़ी अफवाहों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का कोई स्पिन-ऑफ तैयार किया जा रहा है, जिसमें तुलसी का किरदार नहीं होगा।
इस पर शो की आइकॉनिक एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने खुद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि किसी भी तरह के पीआर कंटेंट को पहले आईपी राइट्स अथॉरिटी से वेरिफाई किया जाना चाहिए।
उन्होंने साफ किया कि वह केवल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से जुड़ी हैं और उनकी इमेज या पर्सनालिटी का इस्तेमाल कर कोई स्पिन-ऑफ ऑथराइज्ड नहीं है।
गौरतलब है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन 17 साल बाद टीवी पर लौटा। इस सीजन की शुरुआत 29 जुलाई 2025 को हुई थी और तब से ही इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
TRP के मामले में इस शो ने अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसमें रूपाली गांगुली मुख्य भूमिका में हैं।
मेकर्स और चैनल की ओर से आई सफाई के बाद अब यह तय है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फिलहाल बंद नहीं हो रहा और दर्शक आगे भी तुलसी की कहानी का आनंद ले सकेंगे।
Also Read: चट्टान जैसी बॉडी, हाथ में गदा… राम चरण बने ‘पेद्दी पहलवान’, धुरंधर 2 के चलते टली फिल्म
Get real time updates directly on you device, subscribe now.