राजकुमार राव की ‘Toaster’ की रिलीज डेट फाइनल, इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अब अभिनय के साथ-साथ फिल्ममेकिंग की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं।
पत्नी पत्रलेखा के साथ उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘कम्पा फिल्म’ की शुरुआत की है, जिसके बैनर तले बन रही पहली फिल्म टोस्टर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह डार्क-कॉमेडी फिल्म 15 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी।
मेकर्स के मुताबिक, फिल्म हंसी के साथ-साथ अजीब और चौंकाने वाली परिस्थितियों का अनोखा मेल पेश करेगी, जो इसे पारंपरिक कॉमेडी से अलग बनाता है।
प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी नई पारी को लेकर पत्रलेखा ने कहा कि नेटफ्लिक्स जैसे वैश्विक मंच के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म हमेशा हटकर और प्रभावशाली कहानियों को बढ़ावा देता रहा है।

फिल्म की कहानी एक कंजूस व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शादी में नवविवाहित जोड़े को टोस्टर गिफ्ट करता है। जब उसे पता चलता है कि शादी टूट चुकी है, तो वह अपना दिया हुआ टोस्टर वापस लेने उनके घर पहुंच जाता है।
इसके बाद शुरू होती है घटनाओं की ऐसी कड़ी, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देगी।
टोस्टर की स्टार कास्ट भी मजबूत है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, जितेंद्र जोशी, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस फिल्म के जरिए विवेक दास चौधरी निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यूनिक कॉन्सेप्ट और दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म 15 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Also Read: Dhurandhar की आलोचना पड़ी भारी! अनीत पड्डा की बहन का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट

