नोएडा हिंसा: 14 मौतों का दावा निकला ‘फेक न्यूज़’, अफवाह फैलाने वाले कांग्रेस नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
Sandesh Wahak Digital Desk: नोएडा के फेज-2 में हुए श्रमिक बवाल के बाद सोशल मीडिया पर हिंसा को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर नोएडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एक्स (Twitter) पर पुलिस फायरिंग में 14 लोगों की मौत और 32 के घायल होने का दावा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
इन एक्स हैंडल्स पर गिरी गाज
नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने और जनता को उकसाने के आरोप में दो प्रमुख हैंडल्स पर Mir_Ilyas_INC: कांग्रेस नेता मीर इलियास का एक्स हैंडल और @Proudindiannavi: अनुषी तिवारी नाम का एक्स हैंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
श्रमिकों द्वारा अन्य राज्य से दुष्प्रेरित होकर नोएडा में कई जगह प्रदर्शन किया गया है, मात्र एक जगह हिंसक प्रदर्शन होने पर पुलिस द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग कर स्थितियां नियंत्रित की गई हैं। पुलिस द्वारा कहीं भी फायरिंग नही की गयी है। असत्य एवं भ्रामक सूचना फैलाए जाने… pic.twitter.com/btP6dezAHG
— UP POLICE (@Uppolice) April 13, 2026
पुलिस का फैक्ट चेक: ‘नहीं हुई कोई फायरिंग’
नोएडा पुलिस ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रहा फायरिंग और मौतों का दावा पूरी तरह आधारहीन और फर्जी है। पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि “नोएडा में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं, जो अन्य राज्यों के कार्यकर्ताओं से प्रेरित थे। केवल एक स्थान पर हिंसक प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने कहीं भी गोलीबारी नहीं की है।”
अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी
पुलिस ने साफ किया है कि झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस मुख्यालय लखनऊ और नोएडा पुलिस की आईटी सेल लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और शांति बनाए रखने में सहयोग दें।
Also Read: नोएडा हिंसा को लेकर अखिलेश यादव बोले- ये सरकार की एकतरफा नीतियों का नतीजा

