Siddharthnagar News: IPS प्रवीण कुमार की पुण्यतिथि पर SP डॉ. अभिषेक महाजन बोले- ‘रक्तदान ही सबसे बड़ा दान’

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में बुधवार को “आईपीएस प्रवीण कुमार ट्रस्ट” द्वारा एक भव्य और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के दामाद एवं भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दिवंगत अधिकारी स्वर्गीय प्रवीण कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर बांसी के 50 शैयायुक्त संयुक्त चिकित्सालय (CHC) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।

Siddharthnagar News: IPS प्रवीण कुमार की पुण्यतिथि पर SP डॉ. अभिषेक महाजन

पूजा पाल ने रक्तदान के जरिए दी श्रद्धांजलि

सांसद जगदंबिका पाल की सुपुत्री एवं प्रख्यात समाजसेवी पूजा पाल की देखरेख में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य मानव सेवा के प्रति स्वर्गीय प्रवीण साहब के समर्पण को जीवित रखना था। पूजा पाल ने स्वयं इस पुण्य कार्य की अगुवाई करते हुए स्वर्गीय प्रवीण साहब को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Siddharthnagar News: IPS प्रवीण कुमार की पुण्यतिथि पर SP डॉ. अभिषेक महाजन

रक्तदान मानवता को सुदृढ़ करता है – SP

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा “रक्तदान महादान है। इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में मानवता और सेवा भावना को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आपात स्थिति में किसी अनमोल जीवन को बचाने का माध्यम भी बनते हैं।”

Siddharthnagar News: IPS प्रवीण कुमार की पुण्यतिथि पर SP डॉ. अभिषेक महाजन

 

40 युवाओं ने किया रक्तदान, 2 मिनट का रखा गया मौन

शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्रवीण साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी पुण्य स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान

स्वर्गीय प्रवीण साहब को एक ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में याद किया गया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और समाज में सुरक्षा का भाव पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका अनुशासन और साहस आज भी युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा है।

रिपोर्ट : जाकिर खान

 

Also Read: Siddharthnagar News: ‘नारी शक्ति बंधन अभियान’ के तहत निकली स्कूटी रैली, ब्लॉक प्रमुख रेनू मिश्रा ने भरी हुंकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.