‘आत्मा तुमने छोड़ दी है, शरीर हम छुड़वाएंगे’, दिलजीत दोसांझ को लॉरेंस गैंग की धमकी, मैनेजर के घर फायरिंग का दावा

Sandesh Wahak Digital Desk: हरियाणा के गोंदर गांव में मशहूर सिंगर Diljit Dosanjh के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात Lawrence Bishnoi गैंग ने लेने का दावा किया है। गैंग से जुड़े टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें फायरिंग की बात कही गई है।
पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम को चेतावनी देने के मकसद से कराई गई। आरोप लगाया गया है कि दिलजीत की टीम से जुड़े एक व्यक्ति पर महिलाओं के शोषण के गंभीर आरोप हैं।

गैंग की ओर से कहा गया है कि उन्होंने पहले भी इस मामले में मैसेज भेजकर संबंधित व्यक्ति को टीम से हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Diljit Dosanjh

सोशल मीडिया पोस्ट में धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि यह तीसरी और आखिरी चेतावनी है। आगे कहा गया है कि अगर अब भी बात नहीं मानी गई तो नुकसान पहुंचाया जाएगा।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि गैंग का नेटवर्क देश-विदेश तक फैला हुआ है और वे किसी भी जगह पहुंच सकते हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले में दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, पुलिस स्तर पर भी जांच को लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना ने मनोरंजन जगत और सुरक्षा एजेंसियों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

Also Read: Elvish Yadav Case: पहले फायरिंग, अब रंगदारी… लॉरेंस की रडार पर एल्विश यादव!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.